अलीराजपुर लाइव डेस्क के लिऐ ” रिजवान खान ” रैली मे भूरिया उपचुनाव मे जीतकर सांसद बनने के बाद आज पहली बार कांतिलाल भूरिया आज अलीराजपुर पहुंचे जहां दाहोद नाके से लेकर बस स्टैंड तक रैली के रुप मे उनका स्वागत किया गया । जगह जगह लोगो ने माला पहनाई ओर फलो से भी तोला गया । रथ मे भूरिया के साथ डा विक्रांत भूरिया , महेश पटेल , कलावती भूरिया ,सरदार पटेल , मुकेश पटेल , राधेश्याम डी माहेश्वरी , कमरु अजनार , सुलोचना & विशाल रावत , मनीष जोशी , ओम राठौड आदि मौजूद थे सभा मे आक्रमक रहे वक्ता —– रैली मे उमड़ पडी भीड बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करते हुऐ वक्ता काफी आक्रमक नजर आये । सुलोचना रावत से लेकर महेश पटेल ओर सेना पटेल से लेकर सरदार पटेल ने बिजली बिलो के भुगतान ना करने पर गांवो की बिजली काटने का मुद्दा उठाया ओर साथ ही पात्रता परची की जगह फिर सेन कूपन प्रणाली लागू करने की मांग की । वही डा विक्रांत ने कहा कि भूरिया जी कि जीत परेशान जनता ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की जीत है डा विक्रांत ने 12 साल के भाजपा के कुशासन को जमकर कोसा । कांतिलाल भूरिया ने सभा मे यह कहा बस स्टैंड की आभार सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि उनकी जीत पूरे संसदीय क्षेत्र की जीत है उन्होंने बीजेपी सरकार की विफलताओ का जिक्र करते हुऐ कहा कि वे भोपाल से लेकर दिल्ली तक अब जनता की लडाई लडेंगे । ओर बिजली / मनरेगा / आदि जन समस्याओं को लेकर सरकार से दो दो हाथ करेंगे । अंत मे उन्होंनें सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । Post navigation नाबालिग छात्रा से बलात्कार का आरोप , फांसी पर झुली छात्रा चेन से बंधी बाइक चोरी