अलीराजपुर लाइव डेस्क ॥ अलीराजपुर जिले की अब हर तहसील का अपना एसडीएम होगा । कलेक्टर शेखर वर्मा ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि दयानंद पाटीदार को कठिठवाडा, एस जाधव को चंद्र शेखर आजादनगर एंव रंजना मुझालदा को सोंडवा का एसडीएम बनाया गया है अलीराजपुर एसडीएम एमएल चोहान ओर जोबट एसडीएम शारदा चोहान अपना काम करते रहेगे लेकिन उनका प्रभाव क्षैत्र अब कम होगा । कलेक्टर वर्मा ने बताया कि तहसील मे पदस्थ यह सभी एसडीएम सप्ताह मे तीन दिन तहसील मुख्यालय पर बैठेगें ओर जनसुनवाई के साथ साथ सभी विभागो की योजनाओं की निगरानी ओर समीक्षा भी करेगे । कलेक्टर के अनुसार इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आने की ज्यादा जरुरत नही होगी ओर योजनाओं की बेहतर निगरानी के साथ प्रशासन का विकेंद्रीकरण भी होगा । Post navigation अलीराजपुर मे अब हर तहसील पर एसडीएम होंगे जंगली जानवर ने बनाया बच्चे को अपना शिकार