अलीराजपुर Live के लिए फिरोज खान की EXCLUSIVE रिपोर्ट । मध्यप्रदेश सरकार ने अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को अलीराजपुर जिले के प्रभार से मुक्त कर दिया है अब उनकी जगह खरगोन के विधायक ओर शाशन में राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार को अलीराजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है गोरतलब है कि विश्वास सारंग अलीराजपुर ओर झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाह रहे थे मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर की जिम्मेदारी से तो उन्हे मुक्त कर दिया लेकिन झाबुआ मे फिलहाल उनको यथावत् रखा है उम्मीद जताई जा रही है कि झाबुआ से भी उन्हे मुक्त किया जायेगा ओर भोपाल के आस-पास के जिले की जिम्मेदारी दी जायेगी ताकी वह अपने विधानसभा क्षैत्र के साथ साथ अपने अस्वस्थ पिता की जिम्मेदारी भी निभा पाये । Post navigation स्वच्छता मिशन को मुंह चिढ़ा रही ग्राम पंचायत, नगर गंदगी से मच्छरों की भरमार, रहवासी परेशान असाडा राजपूत समाज बच्चों के लिए 3 दिवसीय विशेष व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन