अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” वसीम राजा ” की रिपोट॔ ॥ अलीराजपुर पुलिस कोतवाली से आज तडके 4 बजे के करीब एक नाबालिग के अपहरण एंव बलात्कार का आरोपी युवक राकेश पिता धनसिंह निवासी “लखनकोट” उम्र 22 साल फरार हो गया । आरोपी राकेश को कल रात ही अपहरण-बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन आज तडके 4 बजे के आसपास संतरी रमेश को पेशाब के बहाने मूख॔ बनाकर हथकडी समेत निकल भागा..। प्रभारी एसपी “बिटटू सहगल” ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है ओर दो पुलिस कर्मीयों को निलंबित कर दिया गया । लेकिन सबसे बडा सवाल यह है कि जब पुरुष बंदी गृह में पेशाबघर मोजूद है तो फिर उसे बाहर क्यो ले जाया गया था ? Post navigation आइशर रोककर बदमाशों ने की 48 हजार रुपए की लूटपाट करंट लगने से युवक गंभीर