पीयूष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर नगर में आज शाम लगभग 22 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी है। युवक खजाना कलेक्शन पर काम करता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश ढोके ने इसकी पुष्टि की है। अलीराजपुर जिले में 3 दिनों में 10 वा केस है। जिले में अभी तक कुल 29 केस हो चुके है, जिसमे एक कि मौत हुई है। आज कलेक्टर कार्यालय में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमे जिले को 15 जुलाई तक पूर्ण रूप से लाकडाउन करने का निर्णय लिया गया। लगातार बढ़ रहे प्रकरणों के देखते हुए बहुत आवश्यक है, की जिले वासी प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करे। Post navigation कक्षा 12वी सीबीएसई परीक्षा परिणाम में पटेल पब्लिक स्कुल ने रचा कीर्तिमान ¡ आलीराजपुर जिले में टोटल लॉकडाउन के आदेश, सभी दुकानें बंद, यह जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू ..