झाबुआ / अलीराजपुर Live डेस्क के लिऐ हमारे ” संवाददाताओं” की रिपोर्ट।। बीते 24 घंटे के दौरान आदिवासी अंचल झाबुआ एंव अलीराजपुर मे किसानो पर आफत के कुछ मामले सामने आये । हमारे ” मदरानी” संवाददाता “हितेंद्र पांचाल” ने बताया कि ग्राम मोरझीरी में एक किसान मेतिया पिता सिसका अपने बैलों के साथ जा रहा था तभी आकाशीय बिजली उस पर ओर उसके एक बैल पर गिरी जिससे मौके पर ही उसकी बैल सहित मौत हो गयी । यह घटना थादंला – लिमडी मार्ग पर घटी । पुलिस ने मग॔ कायम किया है । वही हमारे कुंदनपुर संवाददाता ” अंतिम ठाकुर” ने बताया कि ” काकरादरा बडा ” गांव का किसान अपने खेत मे हल जोत रहा था तभी अचानक उसकी गिरकर मौत हो गयी । अब उसकी मौत हृदयघात से हुई या आकाशीय बिजली गिरने से यह जांच का विषय है । एक अन्य घटना के बारे मे अलीराजपुर Live के हमारे ” नानपुर संवाददाता ” जितेंद्र वाणी ” राज” ने बताया कि कल रात इलाके के ” तीती गांव ” के मसानिया फलिया के किसान ” भाया पिता जोगडिया ” जब अपनी पत्नी के साथ खेत मे बोवनी कर खाना खाने गये ओर बैल बांध दिये थे मगर बैलों ने पास मे रखे ” खाद ” को खा लिया जिससे दोनो बैलों की मौत हो गयी । इसी तरह जितेंद्र वाणी ” राज” ने बताया कि ग्राम ” खंडाला ” के किसान ” सकरीया” के घर के बाहर बकरिया बंधी थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से एक बकरी की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गयी । Post navigation police 100 डायल की टक्कर में पांच दिनी बालक की मौत मध्यप्रदेश मे 9 कलेक्टर बदले जाने की चर्चाऐ जोरो पर ।