वीरेंद्र बसेर, घुघरी

अयोध्या में हो रही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तहत आज घुघरी में वाहन रैली का आयोजन रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने वाहन के साथ उपस्थित हुए। वाहन रैली राम मन्दिर से शुरू होकर माही पुल होते हुए वापिस राम मंदिर पर खत्म हुई। 22 जनवरी को भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत घुघरी में दिन भर आयोजन रहेंगे। सुबह 9 बजे ध्वज यात्रा उसके बाद महा आरती तत्पश्चात सूंदरकांड, आखरी में महाभण्डारे का आयोजन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *