मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ शारदीय नवरात्र के बाद प्रति वर्ष टेकरी वाली अम्बे माता मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर समिति द्वारा जनसहयोग से किया जाता है आज भी शरद पूर्णिमा पर यहां भंडारा संपन्न हुआ। विगत दिनों क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में माता रानी की नव दिवसीय आराधना उपासना पूजा अर्चना संपन्न हुई थी । नवरात्र के बाद शरद पूर्णिमा पर टेकरी वाली अम्बे माता मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी आज 6 अक्टूबर को यहां माता जी की महाआरती की जा कर माता जी को महाप्रसादी अर्पित कर हजारों की संख्या में पधारे भक्तों को भंडारे की प्रसादी वितरण की गई जिसे श्रृद्धा पूर्वक माता भक्तों ने ग्रहण की मंदिर के पुजारी आत्माराम भूरिया ने बताया कि यहां वर्ष में दो बार भंडारा आयोजन समिति द्वारा जनसहयोग से किया जाता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ , तथा रात्रि में 12 बजे शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खीर की महाप्रसादी का भोग मांता जी को अर्पित कर महाआरती पश्चात इस अमृतमयी खीर का वितरण किया जाएगा। Post navigation आम्बुआ ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा हुई, आदि कर्मयोगी योजना का प्रारूप तैयार किया स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारों के साथ विद्यार्थियों ने निकाली रैली