जीवनलाल राठौड़, सारंगी गुरुवार को सारंगी से बडा अम्बाजी दर्शन के लिए 81 पैदल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर विशाल ध्वजा एवं रथ यात्रा का आयोजन प्रात:11बजे से गायत्री मन्दिर से निकाला गया जो गली-मोहल्लों से होता हुआ मंडी प्रांगण पहुंचा और इसके बाद धार्मिक यात्रा पर निकले सभी यात्रियों का ग्रामीणों ने सहृदय से स्वागत किया, किसी ने पुष्पमाला से तो किसी गुलाल उड़ाकर रथयात्रा को सम्मान विदाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर गगनभेदी नारे भी लगाए। गौरतलब है कि सारंगी से बड़ा अम्बाजी की दर्शन यात्रा 400 किमी की है एवं पैदल यात्रियों का जत्था 9 सितंबर को अम्बाजी धाम पहुंचेगा। ) Post navigation व्यवहार कुशल शिक्षक अशोक यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रख ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि शासन व स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते स्टाफ की कमी से जूझ रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान