झाबुआ लाइव के लिए रामगढ़ से सुशील पाटीदार की रिपोर्ट-
समीपस्थ ग्राम देहंडी में अम्बाजी मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। पांच दिवसीय इस आयोजन में पुर्णाहूति के साथ अंबाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गौरतलब है कि यहां विगत कई वर्षों से ईमली के पेड़ के नीचे ही माताजी की स्थापना थी और ग्रामीणों को मंदिर की कमी खल रही थी। जय भवानी मंडल ग्रुप ने मंदिर के जीर्णोंद्वार का बीडा़ उठाया था। शुक्रवार को यज्ञशाला से बैंड बाजे के साथ भजनों व गरबों की धुन पर नाचते गाते हुए माताजी की मूर्ति को मंदिर तक भक्त लाए। इस दौरान मांगीलाल भाबर ने मूर्ति स्थापना में 15500 रुपए की बोली लगाकर धर्म लाभ लिया, तो गुड्डू गामड़ ने 12500 रुपए की आरती, ध्वजारोहण में सुखराम गामड़ ने 8000 रुपए की बोली लगाई। वहीं सरपंच पारीबाई रामलाल भाभर ने शिखर स्थापना 4500 रुपए की बोली लगाई, वही बापू मुणीया प्रसादी-भोग में 2800 रुपए, मोहन गामड़ बड़ा कलश स्थापना में 3100 रुपए, पंथवारी माता स्थापना सचिव राजेंद्र रेड्डी ने 2100 रुपए में व घंटी लगाने के लिए जनपद सदस्य तेजमल सोलंकी ने 1500 रुपए की बोली लगाकर धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *