झाबुआ Live के लिऐ ” बसंतसिंह झाला ” कल पारा मे एक अभिभाषक गजेंद्र सिंह पर हुऐ हमले से नाराज झाबुआ जिला अभिभाषक संघ ने आज झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सोंपा । जिसमे कहा गया है कि अभिभाषक लगातार अभिभाषक प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जाता रहा है कल पारा मे अभिभाषक पर विपक्षी पक्षकार द्वारा हमला किया गया जो कि आपराधिक षड्यंत्र है अभिभाषक संघ के अनुसार अगर अभिभाषक प्रोटेक्शन एक्ट लागू होता तो शायद कल की घटन ना होती । अभिभाषक संघ ने मांग की कि अभिभाषक गजेंद्र पर हमला करने वाले गलत रिपोर्ट दर्ज करवा चुके होगे या करवाने का प्रयास करेंगे । इसलिए पुलिस से आग्रह है कि अगर इस तरह की कोई कवायद अभिभाषक गजेंद्र सिंह के खिलाफ होती है तो पुलिस पहले मामले की छानबीन करे । आज अभिभाषको ने कल पारा की घटना को लेकर प्रतिवाद दिवस मनाते हुऐ सभी न्यायधीशो को भी घटनाक्रम से संबधित पत्र काम ना करने की वजह बताते हुऐ सोंपा । Post navigation एसबीआई के एटीएम को बदमाशो ने बनाया निशाना ; मशीन मे भारी तोडफोड जिला किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, मरीजों को बांटे फल-बिस्किट