झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- 12सिंतबर को हुए विभत्स हादसे की दूसरी बरसी पर जहां विभिन्न संगठनों के द्वारा श्रद्धांजलि चौक पर आ कर श्रद्वाजंलि अर्पित की। इसी क्रम में पेटलावद अभिभाषक संघ के सभी सदस्य एक साथ श्रद्धांजलिचौक पर पहुंचे और अभिभाषकों के द्वारा श्रद्धांजलि चैक पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनोद पुरोहित, उपाध्यक्षद्वय अनिल कुमार देवडा, निलेश कुशवाह,सचिव बलदेवसिंह राठौर, नंदकिशोर सोलंकी, अरूण कुमार शर्मा, मनीष व्यास, कैलाश चौधरी, राहिल रजा मंसूरी,रवि राज पुरोहित, जितेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीनारायण वैरागी, राजेश यादव, मनोज पुरोहित, दुर्गेश पाटीदार मीरा चौधरी सहित समस्त अभिभाषकगण उपस्थित थे। Post navigation Previous Post कॉलेज की समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन