आलीराजपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर के कार्यकर्ताओ ने आलीराजपुर महानगर में तीखी इमली पहुंचकर बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया । परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंली अर्पित की। इस अवसर पर जिला संयोजक उकार चौहान ने कहा कि छात्रों को बाबा साहेब के संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। तभी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर सकेंगे। अपने विकास के साथ ही समाज को भी विकास और समानता का रास्ता दिखाएं। इस वक्त (जिला संयोजक) ऊकार चौहान, सोमसिंह कनेश,राकेश चौगड, सिलदार चौहान, दिनेश तोमर, नूरला जमरा,कादू जमरा,शंकर अजनार सहित आदि कार्यकर्त्ता व विद्यार्थी उपस्थित थे।यह जानकारी जिला सोशल मीडिया प्रमुख निलेश सस्तिया ने दी। Post navigation हनुमान मंदिर पर अन्नकूट प्रसादी का हुआ वितरण, जमकर हुई आतिशबाजी अब सचिव व रोजगार सहायक को अपने कार्यस्थल पर बैठना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई