रितेश गुप्ता, थांदला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा थांदला एसडीओपी एमएस गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल बामनिया के नेतृत्व में थांदला थाना द्वारा 188 भादवि के तहत 1 कार्रवाई की गई। महात्मा गांधी मार्ग थांदला के द्वार किराने की दुकान लॉकडाउन का एवं करोना कफ्र्यू का उल्लंघन करते हुए दुकान से ग्राहकों को प्रतिबंध के बावजूद भी सामान बेच रहे थे । मौके पर रंगे हाथ पकड़ा जिसके खिलाफ अपराध धारा 188, 269, 270 भादवि तथा 51/60 आपदा प्रबंधन का पंजीबद्ध कर इसके अतिरिक्त आ कारण कस्बे में घूमने वाले समझाइश देने पर नहीं मानने तथा विवाद करने पर आमादा होने वाले अन्य 3 लोगों पर 151 की कार्रवाई की गई। बताया गया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए जिला जेल भेजा जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी मनोहर गवली, थाना प्रभारी अनिल बामनिया, उप निरीक्षक मोहन सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक सुनीता चौहान, कार्यवाहक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, उप निरीक्षक गणावा, उपनिरीक्षक महावीर सिंह विश्वकर्मा, आरक्षक राहुल, चंद्रभान, रेव सिंह, अनिल, सोहन, राकेश का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने नहीं बख्शा, 61 को अस्थाई जेल, 14500 रुपए समन शुल्क वसूला पुलिस ने दिखाई गांधीगिरी तो प्रशासन ने बीमारी से बचने के लिए हाथ जोड़कर की अपील