अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- वालपुर में ग्राम पंचायत ग्रामीणों के साथ मिलकर हर रविवार एक घंटे सफाई का अभियान का आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत हर रविवार वार्डवार जाकर स्वच्छता एवं ग्रामीणों को सफाई का महत्व बताए। घर मोहल्ले एवं गांव को स्वच्छ कर मच्छरों, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के बारे में बताया गया। अब कचरा खरीदेगी पंचायत कचरा प्रबंधन के लिए अभिनव प्रयास करते हुए अब हर रविवार पंचायत द्वारा कचरा खरीदा जाएगा, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक पन्नी, दूध की थैली, प्लास्टिक बॉटल आदि खरीदा जाएगा। जयपाल खरत द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई की वे गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखे एवं सफाई कर्मचारी के आने पर उसे दे। स्वच्छ वालपुर स्वस्थ वालपुर करने के संकल्प को दोहरा, वालपुर को जिले में अलग पहचान दिलाने का वादा लिया। Post navigation ककराना से नर्मदा जल लेकर पहुंचे कावडि़ए किया भगवान शिव का जलाभिषेक कशमीर सा अहसास करवाता ककराना, पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा ककराना