झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की सकारात्मक रिपोर्ट ॥ अपने शहर के ऐतिहासिक राणा सागर तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिऐ राणापुर मे सोशल मीडिया के जरिये जनजागरुकता फैलाने का कदम उठाया गया ओर देखते ही देखते अब तक दर्जनों लोग तालाब के अस्तित्व को बचाने की मुहिम का हिस्सा बनते दिख रहे है आज कलेक्टर झाबुआ श्री बोरकर के नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया ओर फिर शहर भर मे हस्ताक्षर अभियान शुरु किया गया ओर देखते ही देखते कई लोगो ने जिनमे महिलाएँ ओर युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल थे ने उत्साह के साथ तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने ओर उसके जीर्णोद्धार के लिऐ हस्ताक्षर शुरु कर दिये । संभवतः एक बडे हस्ताक्षर अभियान के बाद कलेक्टर से मिलकर शहर के लोग निर्णायक हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे ताकि तालाब का अस्तित्व सुरक्षित रहे ॥ Post navigation बड़े बांधो के निर्माण से स्थानीय संस्कृति को लगा ग्रहण: मिश्र भागवत हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैै