अलीराजपुर लाइव के लिए ” फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के ” आजादनगर” थाना इलाके के ” देवली ” गांव के तडवी फलिया मे बीती मध्य रात्रि को एक दंपति रहस्यमय हालात मे अपने घर मे मृत पाये गये । घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने पर पुलिस मोकै पर पहुंची ओर शव का पंचनामा बनाकर आज सुबह शव को पोस्टमाट॔म करवाया है अब पुलिस शाट॔ पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपनी विवेचना आगे बढायेगी । एसपी अलीराजपुर कुमार सोरभ ने बताया कि ” पति बहादुर सिंह का शव घर मे फांसी पर टंगा था ओर पत्नी ” शरमाबाई” का शव नीचे पडा हुआ था । दो छोटे बच्चे घर मे साथ मे थे बाकी बडा लडका ” खातरा” काका के मकान पर सो रहा था । घटना की सूचना छोटे बच्चो ने बडे भाई को काका के घर जाकर जगाकर दी जिसके बाद मामले की जानकारी मृतक दंपति के पुत्र ” खातरा” की ओर से पुलिस को दी गयी । फिलहाल पुलिस ने मग॔ कायम कर जांच शुरु कर दी है । Post navigation अंधेरे से 70 साल बाद मिली ” आजादी” , उत्साह से देखा लालकिले से पीएम का भाषण सौजन्य- कार्यालय पीएचई, अलीराजपुर जिला अलीराजपुर