अलीराजपुर Live के लिए ” काछला” & मोटीबार से ” गोपाल राठौड ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । पीएम का लाइव भाषण सुनते लोग काछला मे जुटी थी भारी भीड इस बार देश की आजादी का ” 70 ” वा साल आदिवासी बहुल ” अलीराजपुर ” जिले के 10 गांवो के लोगो को भी ” अंधेरे की 70 साल की गुलामी से मुक्त कर गया । आज खुद विद्युत वितरण कंपनी की ओर से इन 10 गांवों मे ” पीएम नरेंद्र मोदी ” के भाषण लाइव दिखवाने के इंतजाम पंचायतों की ओर से किये गये थे । चार इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी जमकर उत्साह दिखाते हुए पीएम मोदी को सुना । सुबह से ही काछला , धक्कापुरा , घुट , हरोड , चिमाटा, कुसुमबा , नानीबार , मोटीबार , पानगुडा आदि गांवों मे लोगो ने आजादी के बाद पहली बार दिल्ली के लालकिले से भाषण सीधे सुना ओर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया । काछला सरपंच जोरसिंह एंव बैज सरपंच ” गंगाबाई” भी काफी उत्साहित थे ओर उनहोंने कहा कि गांव मे बिजली आ जाने से एक एक सदस्य खुश है ओर पहली बार कई लोगो ने राष्ट्रीय समारोह देखा है । Post navigation नगर परिषद राणापुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस की सभी जिलेवासियों को हार्दिक-हार्दिक बधाई सौजन्य- नगर परिषद, राणापुर जिला झाबुआ अपने घर मे संदिग्ध हालात मे मृत मिले ” दंपति ” , जांच मे जुटी पुलिस