सुनील खेड़े, जोबट बुधवार को दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी को रिश्तेदार से मिलने जाने का बोलकर निकले एक युवक की लाश आज एक नाले में पड़ी मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय युवक गणपत पिता जोहरसिंह निवासी नेहतड़ा लुहार फलिया 21 जुलाई को अपने घर से उसकी पत्नी हतरी बाई को यह बोलकर निकला था कि वह नेहतड़ा तालाब फलिया में मिलकर आता है। मृतक की पत्नी हतरीबाई ने जोबट पुलिस को अपने आवेदन में बताया गया कि वह ग्राम नेहतड़ा के लोहार फलिया में रहती हूं तथा कल मेरा पति दोपहर 12 बजे मेरे मायके नेहतड़ा के तालाब फलिया में जाने का बोलकर गया था व रात में घर नहीं आया तो मैंने सोचा कि वह मेरे परिवार में कहीं सो गया होगा। इसके बाद सुबह जब मेरे भतीजे सिब्बलसिंह ने मेरे मायके फोन लगाकर पूछा कि वहां से पता चला कि मेरा पति वहां नहीं पहुंचा। इसके पश्चात मुझ फरियादिया हतरीबाई ने अपने देवर और भतीजे के साथ गणपत की तलाश शुरू की, जब तलाश करते हुए हम लोग ग्राम नेहतड़ा के लोहार फलिया स्थित राधु के खेत पर पहुंचे तो वह पर गणपत की लाश एक नाले में क्षत विक्षप्त अवस्था में मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर धारा 174 जाफौ का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। Post navigation खवासा का बर्तन व्यवसायी निकला कोरोना पॉजिटिव एसडीएम को धमकी देना पड़ा महंगा कई धाराओं में अपराध दर्ज