मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उपखंड आम्बुआ द्वारा पथसंचलन निकाला गया,जिसका कस्बे में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मिली जानकारी अनुसार आम्बुआ में आज 24 नवंबर को श्रीराम मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा एक विशाल पथसंचलन सैकड़ों संघ कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में निकाला गया जो कि बाजार से होता हुआ आवास फलिया के बाद बसस्टेंड आदि स्थानों पर भ्रमण पश्चात पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त हुआ पथसंचलन का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया समापन स्थल पर बाहर से पधारे संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न किया गया, पथसंचलन में बड़ों के साथ किशोर तथा नन्हें बाल पथसंचालकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। Post navigation दो -तीन दिन रुकने के बाद तेज हवा तथा गर्जना के साथ हुई झमाझम बारिश त्योहारिया हाट बाजार में उमड़ा जनसैलाब जमकर हुई खरीदारी