भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर/हितेन्द्र पंचाल@मदरानी मेघनगर थाना रंभापुर चौकी के अंतर्गत ग्राम गवाली की निवासी प्रियंका मसुल डामोर उम्र 14 वर्ष अपनी सेहेलियों के साथ अनास नदी में नहाने गई थी। नहाते वक्त प्रियंका गहरे पानी में चले जाने से अनास नदी में डूबने से हुई मौत हो गई। मृतिका प्रियंका की सेहली लक्ष्मी भी नदी में डूब रही थी, लेकिन पास ही के कुछ ग्रामीणों ने लक्ष्मी की चिल्लाने की आवाज सुनी और उसको बचा लिया। लक्ष्मी पूर्ण तरह से स्वस्थ है। लेकिन प्रियंका की मृत्यु हो गई है। मृतिका बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। रंभापुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक हेमचंद्र निनामा द्वारा मामला पंजीबद्ध किया एवं उक्त मामले की जांच की जा रही है। ) *सबसे तेज – सबसे सटीक* अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation चोइथराम नेत्रालय नि:शुल्क आंखों का मोतियाबिंद निवारण शिविर में मरीजों की जांच कर करेगा ऑपरेशन पत्रकार बीके सिंह के पिताजी रणधीरसिंह का निधन पर दी श्रद्धांजलि