झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ ” पेटलावद से हरीश राठौड की रिपोर्ट पेटलावद के ग्राम बाबड़ी में जनपद अधिकारियो ने ग्राम में चौपाल लगाकर समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने सीईओ वीरेंद्रसिंह रावत को कई समस्याओ से अवगत कराया ।कपिलधारा ,मुख्यमार्ग पर गंदगी,बीपीएल में नाम काट देने के साथ कई अन्य मामलो में लंबी तकरार दिखी। अधिकारी भी पल्ला झाड़ते हुए नजर आये। शासन की मंशा अनुसार चौपाल तो आयोजित की जा रही है लेकिन इन चौपालो में जिले स्तर के अधिकारी न होने से कोई निदान नहीं निकल रहा है। एक वद्ध महिला ने अपना नाम बार बार आवेदन के पश्चात् भी बीपीएल में न जुड़ने का मुद्दा उठाया तो जाँच अधिकारी पटवारी ने उसे अपात्र बताया फिर उसने पुरे ग्राम के बीपीएल सूचि पर सवाल खड़ा कर दिया ।इसके बाद कई मुद्दों पर गहमागहमी बरकरार रही । Post navigation मोदी के स्वच्छता मिशन को ” ठेकेदारी” का ठेंगा खेले मेले मे गृहमंत्री गोर ने की शिरकत