झाबुआ Live desk मालवा ए हिन्द लाल बापू का आज इंदौर में आज पर्दा हो गया है। यह ख़बर उनके चाहने वालो को जैसे ही लगी वैसे ही बाबा के चाहने वाले गमजदा हो गए। कल उन्हें उज्जैन जिले के बड़नगर के रूनिजा शहर में बनी खानकाह पर सुबह 11 बजे सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा। मालवा अंचल के सूफी संत लाल बाबा हजारों चाहने वालों को छोड़कर विदा हो गए। आपने पूरी उम्र दीन की सेवा व इबादत में ही गुजार दी। जहां भी वह रुकते तो उनका दरबार फरियादियों से भरा रहता था। उनके दरबार से कोई निराश नहीं लौटता था। यही वजह है कि एमपी के मालवा और निमाड़ के अलावा राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार आदि प्रांतों में भी उनके मुरीद हैं। Post navigation प्रेमी संग भागी महिला के ससुराल वालो काटे बाल ; जबरन पुरुष को कंधे पर बैठाकर घुमाने का बनाया दबाव दुसरो को सुकून देने वाले सो गए चीर निद्रा में.., अंतिम दीदार पर बरसीं आंखें