झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- रोटरी क्लब द्वारा थांदला क्लब के गठन हेतु स्थानिय नेचरल गोल्ड गार्डन मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे रोटरी क्लब 3040 के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विनोद बाफना की उपस्थीति में अणु रोटरी क्लब के अध्यक्ष पद हेतु श्रेणिक गादीया एवं सचिव कमलेश तलेरा को सर्वानुमति से नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अलिभाई नाकेदार, अनिल भंसाली, प्रदीप गदिया, मुस्तम भाई चिकलीयावाला, सुरेश कांकरिया, प्रदीप व्होरा, मयूर तलेरा, विपिन नागर, नितेश सोलंकी, चन्द्रशेखर मेहता, दिपक पालरेचा, डॉ. सुनील सोनी, मुर्तुजा अली हुसैन, विश्वास सोनी, अर्जुन सोनी, राजेश वागरेचा, संजय शुक्ला, अजय शुक्ला, आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को क्लब के गठन पर बधाई देते हुए क्लब के सेवा कार्यो मे सहयोग देने हेतु संकल्प लिया। Post navigation कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन को बनाई रूपरेखा अखिल भारतीय रामायण मेला 30 मई से प्रारंभ