थांदला। अणु पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया एवं इससे जुड़े हुए विविध आयोजन हुए। कार्यक्रम का आरंभ संस्था प्रमुख प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर एवं संध्या नायर ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद बाल गोपाल को मक्खन मिसरी का भोग लगाकर किया।

इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में न केवल इस त्यौहार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रकट किया, एवं उनकी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई भावपूर्ण प्रार्थना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक उर्जा से भर दिया। इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी तो कक्षा 1 के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित एक आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसमें करुणा, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे शाश्वत मूल्यों को दर्शाया गया। इस नाटिका को और भी जीवंत बनाने के लिए छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित एक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसमें वे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हुए थे। खास रूप से दही-हांडी का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *