थांदला। आज दिनांक 14 सितंबर को CBSE XII क्लस्टर एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयु वर्ग-17 का आयोजन देवास के द सरदाना इंटरनेशन स्कूल में किया गया। जिसमें कुल 42 विद्यालय (इंदौर, देवास, राजगढ़, भोपाल, सतना, रीवा, सीहोर आदि जिले के सीबीएसई विद्यालय) के बच्चों ने हिस्सा लिया। अणु पब्लिक स्कूल की ओर से गोला फेंक प्रतियोगिता में ऋषभ राठौड़ ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके 42 (स्कूल)प्रतिभागी बच्चों के बीच बेस्ट 6 में स्थान प्राप्त किया और बेस्ट 6 में अपना बेस्ट थ्रो करके चौथा स्थान हासिल किया। बेस्ट 6 में उनका थ्रो 11.82 मीटर रहा। इस अवसर पर अणु पब्लिक स्कूल संस्था प्रमुख प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया एवं प्राचार्य प्रमोद नायर द्वारा एथलेटिक्स कोच जिग्नेश बामनिया एवं बच्चों को बधाई देते हुए विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की कामना की। Post navigation तीन दिवसीय तेजोत्सव का तेजाजी मंदिर थांदला पर हुआ भव्य आयोजन हमें अपनी अस्मिता की रक्षा के लिये हिंदी की आवश्यकता : डॉ. जया पाठक