थांदला। एसजीएफआई जिला स्तरीय बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता जो फ्लॉवरलेट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, थांदला एंव बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शारदा विद्या मंदिर, झाबुआ में आयोजित हुई जिसमें अणु पब्ल्कि स्कूल के बालक आयु वर्ग-17 में जीत भट्ट एवं दक्ष दुबे एवं बालिका आयु वर्ग-17 में स्टानिया मदानु, हर्षिता जैन, न्यासा भूरिया, हर्षिता सक्सेना, अन्सलीन अजीसन ने का चयन जिला स्तर से संभागीय स्तर के लिए हुआ हैं। संस्था प्रमुख प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया एवं प्राचार्य प्रमोद नायर द्वारा बास्केटबॉल कोच मन सिंह पंवार एवं चयनित बच्चों को बधाई देते हुए संभागीय स्तर पर भी विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की कामना की। Post navigation स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में थाना थांदला में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन नौगांवा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे