रितेश गुप्ता, थांदला स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के उपलक्ष में थांदला अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिनी अरविंद चौहान जो कि 12वीं विज्ञान संकाय में 96.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की जिससे नगर में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया, संगीता विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर,नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल,मडल अध्य्क्ष समर्थ उपाध्याय,अशोक चौहान, कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन नागर, पार्षद आनंद चौहान, सुधीर भाबर, स्कूल स्टाफ, नगर के समाजसेवी संस्थाएं एवं पत्रकारों ने नंदनी को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation पुलिस ने रोड गश्ती में धारदार हथियार लेकर घूमते एक आरोपी को धरदबोचा श्रावण मास में हुई पशुपतिनाथ महादेव व शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा