रक्षित मोदी @ छकतला आज ग्राम छकतला के आदिम जाति सेवा संस्था में अटल के जन्मदिन के उपलक्ष में सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।सुशासन दिवस पर जिले के महाप्रबंधक डीआर सरोटिया, प्रशासक जगदीश चंद्र कन्नौज झाबुआ जिले के डिप्टी रजिस्ट्रार अमरीश वैद्य एवं अलीराजपुर जिले के असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजेंद्र सिंह कनेश एवं जिले के नोडल अधिकारी अलीराजपुर के मार्गदर्शन में सुशासन दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ सस्था भवन पर कृषक सदस्यों के सामने स्क्रीन पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया ।प्रसारण शुरू होने से पहले बैंक प्रबंधक राजेश जोशी एवं शाखा पर्यवेक्षक कमल प्रसाद श्रीवास्तव संस्था प्रबंधक मनोज सविता द्वारा किसान सम्मान निधि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व संस्था अध्यक्ष बसंत किरण, सरपंच सुरेश ठकराल, जनपद सदस्य डूंगर सिंह ठकराल ,चतर सिंह गांव के पटेल नरसिंह एवं प्रबंधक द्वारा मां सरस्वती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । इस अवसर पर संस्थाओं के कर्मचारी महेश राठोर सुर सिंह डावर बरकत परमार राजू सोलंकी सुमित्रा आवासीय संजय आवासीय प्रवीण चौहान सुखराम एवं ग्राम से पधारे कृषक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम समाप्ति पश्चात प्रबंधक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। Post navigation किस्मत क्लब उमराली ने जीता ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट राष्ट्रीय कला उत्सव 2020 के लिए अलीराजपुर की श्वेता तोमर का हुआ चयन