लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड नौगांवा में थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर बालक छात्रावास के पास अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकल सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर चोंट आने से 108 एम्बुलेंस से थांदला अस्पताल रेफर किया। मृतक युवक की पहचान सुनिया पिता मांगू निनामा उम्र करीब 36वर्ष निवासी नाहरपुरा खेंजड़ा तहसील थांदला के रूप में हुई है। किस वाहन ने टक्कर मारी अभी इसका पता नही चल पा रहा है। घायल युवक को थांदला से झाबुआ जिला अस्पताल रैफर किया गया है। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल, थांदला के खिलाड़ियों ने 7वीं इंडो-नेपाल ओपन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक संभाग स्तर पर प्रथम आए छात्र तथा जिला स्तर पर भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया