@योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा ================= “जहाँ चाह है वहा राह” ये कहावत आप ने सुनी होगी इसी को चरितार्थ करते हुए आज सोंडवा अनुविभागीय अधिकारी ने एक निर्णय लिया है कि अब से प्रत्येक गुरुवार को राजस्व दिवस के रुप मे मनाया जायेगा।जिसमे सोंडवा तहसील मुख्यालय के सभी हल्के के पटवारी और अधिकारी मौजूद रहेंगे जिससे जनता को एक दिन ही सही पर एक छत के निचे अपने काम के अधिकारी सुलभ हो सकेगे। यह कार्य इसलिए भी प्रशंसनीय है क्योकि जनता मे हमेशा यह शिकायत होती थी कि हमारे काम के अधिकारी,कर्मचारी उनके कार्य क्षैत्र मे मिलते नही है। जिससे उनके काम समय पर नही हो पाते और उन्हें बार-बार भटकना पड़ता है। अब देखना यह है कि यह युक्ति कामयाब होती है या नही । गुरुवार को तहसील कार्यालय में राजस्व दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील के समस्त पटवारी, ऑफिस स्टाफ, राजस्व निरीक्षक नानबाई रावत , नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा , तहसीलदार कैलाश सस्तिया एवं अनुविभागीय अधिकारी किरण सिंह अंजना, तहसील में जनता के लिए सर्व सुलभ रहे l अनुविभागीय अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अब से प्रत्येक गुरुवार को तहसील कार्यालय में राजस्व दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी, जनता के कार्यों के लिए तहसील कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि ग्रामीण जनता को किसी पटवारी या अधिकारी से मिलने के लिए परेशान ना होना पड़े और हफ्ते में कम से कम एक दिन जनता के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सर्वसुलभ हों Post navigation स्कुल खुलने से पहले हुआ शिक्षकों का कोरोना टेस्ट, रैपिड एंटीजन विधि से हुआ 8 शिक्षकों का कोरोना टेस्ट क्या आई रिपोर्ट लक्ष्मी नारायण मंदिर मे अन्नकुट का आयोजन हुआ