रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर के समीपस्थ ग्राम चैनपुरी में नवनिर्मित आजीविका भवन के समीप एक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के लुढ़कने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचनाकर्ता रियाजुल हक ने थाना थांदला में सूचना दी कि आज सुबह शिफा एवं जाहिद ग्राम चैनपुरी में आजीविका भवन के समीप खेल रहे थे, जहां पर मेरा ट्रैक्टर ट्राली समेत खड़ा था, परंतु ट्रैक्टर ट्राली के अचानक लुढ़कने से 2 वर्षीय बच्ची शिफा उसके नीचे आ गई जिस कारण उसकी मौत हो गई है। एसआई सेन ने बताया कि थाना थांदला में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई। Post navigation आज अगर आपको मोबाइल या बिल्डिंग मटेरियल संबंधी कार्य है तो बाजार जाना होगा निरर्थक अलीराजपुर जिले में 18 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कलेक्टोरेट व जिला चिकित्सालय के यह अधिकारी-कर्मचारी आये कोरोना की चपेट में