फिरोज खान @ ब्यूरो चीफ अलीराजपुर

अलीराजपुर जिले में इंदौर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 18 लोग पाजिटिव पाये गए जिसमे सबसे ज्यादा 10 लोग जिला कलेक्टर कार्यालय के है वही जिला अस्पताल केम्पस के भी मरीज मिले। बरझर 1, भाभरा, 1 जोबट 2 मरीज मिले।

कलेक्टर कार्यालय 10 मरीज मिले

अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय के 37 वर्षीय, पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला पाजिटिव पाई गई।

जिला अस्पताल केम्पस 4 मरीज

अलीराजपुर जिला अस्पताल केम्पस में 4 मरीज मिले जिसमे 35 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई।

बरझर, भाभरा जोबट कुल 4 मरीज

अलीराजपुर जिले में बरझर में एक मरीज संक्रमित पाया गया सरपंच फलिया के रहने वाली 65 वर्षीय महिला जिनका सरनेम पटलिया बताया जा रहा है । भाभरा के सोनी मोहल्ला में रहने वाले 31 वर्षीय पुरुष जिनका सरनेम प्रजपात बताया जा रहा है। वही जोबट में 2 मरीज मिले। जिसमें विकास कालोनी वार्ड 14 में रहने वाले 32 वर्षीय युवक जिनका सरनेम डावर, तिलक मार्ग वार्ड 12के रहने वाले 42 वर्षीय युवक पाजीटिव पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *