झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- बरवेट-सारंगी मार्ग पर अभी-अभी हीराजरी तालाब के पास बना बिना वॉल के कुएं में पिक-अप वाहन जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिक-अप वाहन साइड में खड़ी कर ड्राइवर-क्लीनर खाना खा रहे थे इसी दौरान अचानक पिक-अप वाहन अचानक लुढक़ गया और निकट ही बिना वॉल के कुएं में सीधे जा गिरा कुएं पानी से लबालब भरा होने से पिक-अप वाहन डूब गया और दिखाई नहीं दे रहा है। Post navigation गरमी से राहत के लिए सो रहे थे बाहर : चोरों ने सेंधमारी कर चुराए लाखों के आभूषण पटवारी हड़ताल 13वें दिन में प्रवेश : मांगे न माने जाने पर पटवारियों में रोष