लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया

अचानक मौसम बदला इलाके में तेज आंधी तूफान के साथ कुछ देर बूंदा बांदी हुई । रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचपीपलिया मे आज देर शाम दिलीप सिंह चौहान पिता रणजीत सिंहजी चौहान के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी । सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक तेज चमक के साथ मकान पर बिजली गिरी ओर पूरे घर मे धुँवा हो गया।जिस समय बिजली गिरी तब घर मे उनकी माताजी देवक़ूवर चौहान और पत्नी गोविंदकुवर चौहान अंदर थे उन्हें बिजली के तेज करंट के झटके लगे है । तथा बिजली की चमक और आवाज इतनी तेज थी कि आंखे मिचना पड़ी ओर कान सुन्न हो गए । मकान मे लगे इलेक्ट्रॉनिक सामान टी वी,फ्रिज, रिसीवर आदि जल कर नष्ट हो गए घर की दीवारें ओर छत क्षतिग्रस्त हो गई है। परिजनों और गांव वालों ने पंचायत को सूचना दी है लेकिन अभी तक उनको कोई मदद नही पहुची है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *