झाबुआ लाइव के लिऐ रायपुरिया से ” लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट । रायपुरिया थाना छेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहनकोट के बस स्टेण्ड पर शाम साढे सात बजे के लगभग इन्द्रप्रतापसिंह पिता देवेन्द्र सिंह राठौर की किराना दुकान में अगरबत्ती का बुर गिरने से गुमटी में आग लग गई इंद्रप्रतापसिंह अपनी दुकान में दियाबत्ती करके दुकान बंद कर चले गए थे कुछ देर बाद उन्हें अपनी गुमटी में आग लगने की सुचना मिली थी आग से दुकान में रखा फ्रीजर आदि किराना सामान पूरा जल गया ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया आग लगने की सूचना रायपुरिया थाने को दी थी मोके पर ए एस आई मालिवाड पहुचे थे। फायरब्रिगेड को भी तत्काल सुचना दी गई थी परंतु हर बार की तरह इस बार भी फायरब्रिगेड समय पर नहीं पहुच पाया जिससे किराना दुकान में रखा सामान पूरा जल गया । इनका कहना हे मोहनकोट में इंद्रप्रतापसिंह राठौर लाला की किराना दुकान गुमटी में आग लगने की सुचना मिली थी मोके पर एएसआई मालिवाड को भेजा गया था आग अगरबत्ती का बुर गिरने से लगी हे आग से करीब तीस से चालीस हजार की नुकसानी बताई गई हे —- थाना प्रभारी के एल डांगी पुलिस थाना रायपुरिया । Post navigation अमन चैन के लिऐ दुआ मांगने पैदल जा पहुंचे ” अजमेर” बीएसएनएल बैटरी चोरी मे एक ओर धराया