अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गंधवानी जिला कुक्षी ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है। ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व ममता सरकार के विरोध में आज गंधवानी इकाई द्वारा ममता बेनर्जी का पुतला जला कर ABVP पश्चिम बंगाल सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर मंत्री माधव बघेल . नगर अध्यक्ष निवेश वानखेड़े और सभी ABVP कार्यकर्ता उपस्थित रहे.. Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान किया