झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पद्मावती तट स्थित सरस्वती नंदन स्वामी महाराज भजनाश्रम गुरुद्वारा में नाम अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह का आयोजन विगत 2 दिनों से चल रहा है। न्यासी एवं आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्य ने बताया कि थांदला समेत गुजरात के माजरोल, गामडी, मानेजा, कराली, धोडा, बोरतलाग, तलसड़, श्वानपुर एवं मप्र के बड़वानी, बाग, खेतिया, अलीराजपुर, राणापुर, जोबट से पधारे भजन मंडलियों एवं भक्तजनों सुमधुर भजनों के साथ नाम संकीर्तन सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रात: 6 बजे, 9 बजे एवं रात 9 बजे महाआरती की जा रही है। आयोजन की पूर्णाहुति 24 जनवरी को होगी जिसमे पादुका पूजन, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। Post navigation श्रीमद भागवत कथा को सुनने उमड़ा भक्तों का तांता काम, क्रोध, लोभ, मोह, मच्छल व अहंकार से रहे दूर : अर्पणानंदजी