रितेश गुप्ता, थांदला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ओर चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति से आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेशाध्यक्ष अभय तिवारी ने क्षेत्र के युवा नेता अक्षय नारायण भट्ट को आईटी एवं सोशल मीडिया सेल में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया। भट्ट की नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं हर्ष व्याप्त है भट्ट को इष्टमित्रों एवं समाजजनों ओर परिवारजनों ने बधाइयां दी। भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। Post navigation अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों स्वच्छता के बताए फायदे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाया