झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – श्रावण मास के अंंितम सोमवार को नगर के शिवालयो मे आकर्षक श्रंृगार हुए जिनके दर्शन हेतु देर रात तक मंदिरो मे श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। रामेश्वर महादेव मंदिर पर पुष्पो से श्रंृगार किया गया। अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर पर एवं बडे गणेश मंदिर स्थीत शिवालय पर बाबा अमरनाथ के रुप मे, तेजाजी मंदिर के शिवालय मे भोलेनाथ का मां काली के रुप मे आकर्षक श्रृंगार किया गया। अष्ट हनुमान मंंिदर बावडी स्थित शिवालय, पद्मावती तट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर, त्रयंबकेश्वर महादेव मंंिदर पर भी भोलेनाथ का श्रंृगार किया एवं आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। Post navigation जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का हुआ निराकरण छात्रा परिषद का गठन