थांदला। आज (21 नवम्बर) सायं 07 बजे से जी टीवी पर प्रतिदिन प्रसारित होने वाले धारावाहिक ” एक कुड़ी पंजाब दी” में अंचल के चंदन अरोरा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। धारावाहिक के निर्माता डोम एंटरटेनमेंट निर्देशक अमनदीप सिंह है। कहानी पंजाब की एक लड़की पर आधारित है ,जिसमें चंदन एक अहम किरदार की भूमिका निभा रहे है जिसका नाम कुलदीप अटवाल है। चंदन लंबे समय से प्रोडक्शन हाउस में कार्य कर रहे है। अनेक एड फिल्म में भूमिका अदा कर चुके है। अंचल के पत्रकार स्व०कुंदन अरोरा एवं शिक्षिका मंजू अरोरा के पुत्र हैं। अपनी स्कूली शिक्षा अंचल में ही करने के बाद अभिनय में ही उच्च शिक्षा के लिए राजस्थान दिल्ली एवं मुंबई में कार्यरत रहे है। Post navigation थांदला विधानसभा में 265424 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे छात्र-छात्राओं के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ का आयोजन हुआ