लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड 9 के उपचुनाव में कांग्रेस की काली छगन वसुनिया की 339 वोट से विजय होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठा. मनोहरसिंह राठौर पूर्व सरपंच सुखराम मैडा के नेतृत्व में झाबुआ चौराहे पर आतिशबाजी करते हुवे खुशिया मनाई और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर रमेश पाटीदार, मनमोहनसिंह राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पाटीदार, जबरसिंह ओसारी, मनीष भंडारी, रामकृष्ण पाटीदार, प्रह्लाद पाटीदार जीवन पाटीदार संजय पाटीदार उपस्थित रहे। ठा मनोहरसिंह राठौर ने बताया कि यह चुनाव एक सदेश देता है कि जनता अब त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में बदलाव आने के संकेत दे रही है। Post navigation हत्या या आत्महत्या..?, बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक, पुलिस जुटी जांच में पुलिस अधीक्षक पहुचे ग्राम पीठड़ी ग्रामीणों के दैनिक जीवन व समस्या से हुवे रूबरू