सारंगी जीवन लाल राठौड़ पत्रकारो को संगठित होकर रहना है। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है। हमें एक दूसरे का सहयोग करना है। हमारा पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए हमें हर पीड़ित की आवाज उठाना चाहिए। उक्त बात भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरिश राठौड ने सारंगी में पत्रकारों द्वारा मिलन व सम्मान समारोह में कहीं। सारंगी के पत्रकारों ने हरिश राठौड के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रथम बार सारंगी आगमन पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र वैरागी व पेटलावद नगर अध्यक्ष प्रकाश पडियार का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर राठौड के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित,वीरेंद्र भट्ट, मोहन पडियार, इमरान खान भी उपस्थित रहे। इस मौके पर भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंशा और प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्धी की अनुमति और जिला अध्यक्ष हरिश राठौड के अनुमोदन के उपरांत तहसील अध्यक्ष देवेंद्र वैरागी ने पेटलावद तहसील उपाध्यक्ष के पद पर युवा पत्रकार अर्जुन सिंह ठाकुर को मनोनीत किया। ठाकुर के मनोनयन पर सभी ने बधाई दी। इस मौके पर सारंगी के पत्रकार संजय उपाध्याय, सुरेश परिहार, हर्षवर्धनसिंह राठौर विराज प्रजापत, जीवन राठौड, राहुल अग्रवाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे। Post navigation आदिवासी अंचल के छात्र ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर जीता स्वर्ण पदक कलेक्टर अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ लें- महेश पटेल