अलीराजपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस0आर0सेंगर ने बताया कि विगत दिनों से कस्बा अलीराजपुर मे लगातार वाहन चोर गिरोह के द्वारा लगातार दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। वाहन चोर गिरोह के द्वारा सक्रिय होकर लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे थे। विगत दिनों कस्बा अलीराजपुर में दो पहिया वाहन चोरी की लगातार 04 घटनाओं को अज्ञात आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर एस.आर. सेंगर व एसडीओपी अलीराजपुर आदित्यप्रतापसिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले के अधीनस्थ टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु लगातार घटना दिनांक से गंभीरता से प्रायास किये जानें के फलस्वरूप उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों के बारें में जानकारी प्राप्त होनें पर संदेहियों से गंभीरता एवं सख्ती से पूछताछ करनें पर ज्ञात हुआ कि 7 सदस्यीय गिरोह के द्वारा कस्बा अलीराजपुर में 04, जोबट में 01 एवं गुजरात से 01 इस प्रकार कुल 06 वाहन चोरी की वारदातें इनके द्वारा की गई थी। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा आरोपी सिकरिया ऊर्फ शिवराज पिता ज्ञानसिंह पटेल फलिया चिचलगुडा, नानकिया पिता सरदार, निवासी झोझगा फलिया बोराना एवं अन्य 05 आरोपीगणों को गिरफतार किया गया है। गिरफतार 07 सदस्यीय वाहन चोर गिरोह से 06 मो0सा0, जिसमें 02 बुलेट है, कुल कीमत करीबन 05 लाख रू0 की जप्त कर गिरफतार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस0आर0सेंगर द्वारा कोतवाली पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले एवं इनके अधीनस्थ टीम के अन्य सदस्यों के द्वारा उक्त सराहनीय कार्य के लिये टीम को बधाई दी है। Post navigation पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक और रक्षित निरीक्षक ने सम्मानित किया सेवा निवृत्त हुए पटेल, स्टाफ ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित