सुनील खेड़े@जोबट 

जोबट नगर के डोही नदी किनारे कल शाम को जोबट पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति का कंकाल होने की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पर उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति का एक कंकाल पडा दिखा जो प्राथमिक दृष्टिया किसी पुरुष का दिख रहा है। पुलिस ने उसे फिलहाल मरचूरी रूम में उसके कंकाल को रखवाया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।

जोबट थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डोही नदी किनारे पुराना कंकाल मिला है जो कि पुरुष का दिखाई दे रहा, क्योंकि वहां पर जूते भी पुराने कंडीशन में मिले हैं और कंकाल पुराना है, उसकी हड्डियां इधर-उधर बिखरी हुई मिली है। जिसे फिलहाल मरचुरी रूम में रखवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। फिलहाल आसपास सभी जगह पर पूछताछ की  जा रही हैं।

पत्थरों से कुचलकर हत्या की

वही दूसरी और ग्राम पंचायत उमरी में बीती रात को एक व्यक्ति की अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थरों से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जोबट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में बीती रात को एक व्यक्ति की हत्या की गई है, हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गए हैं। मृतक के शव को परिजन ने सुबह मृत अवस्था में खेत में पड़ा देखा है। सूचना मिलते ही जोबट थाना प्रभारी विजय देवड़ा बल सहित मौके पर पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जोबट स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया कि मृतक कलम सिंह पिता पदम सिंग उम्र लगभग 55 वर्ष बीती रात को गांव में होली के कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए गया था और देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा सुबह उसके परिजनों द्वारा  खोजबीन की तब उसका शव खेत में पड़ा मिला। जिसके सिर को पत्थर से बुरी तरह से कुचल दिया था। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *