झाबुआ/थांदला। कथित झूठे प्रेम जाल में फंसाकर जबरन अपने साथ ले जाई गई नाबालिग आदिवासी बालिका को बाल कल्याण समिति व्दारा पुलिस के सहयोग से आरोपी जहाॅंगीर खान के कब्जे से मुक्त करवाकर पिता व परिवार के सुपूर्द कर किया ।

जिले के थांदला क्षेत्र की नाबालिग आदिवासी बालिका विगत माह परिजनों के साथ मजदूरी करने कोटा राजस्थान गई थी। जहाॅं पश्चिमी बंगाल कूचबिहार निवासी जहाॅंगीर खाॅंन निर्माण कार्य (कारीगरी ) मजदूरी कार्य करता था । जिसने आदिवासी बालिका को बहला फूसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का शडयंत्र करते हूए अपने प्रेम जाल में फसाया तथा अपना धर्म व नाम छिपाते हुए अपने को हिन्दू नाम जागींदे बताया । जहाॅंगीर ने बालिका से उसका मोबाईल नम्बर लेकर उसके साथ सम्पर्क करता रहा । इसी दौरान बालिका अपने परिवार के साथ गाॅंव आ गई थी । वही जहाॅंगीर बालिका को दूरभाष से अपने साथ ले जाने के लिये उसे उचे शब्जबाग दिखा कर बहलाता रहा और निकटतम रेल्वे स्टेशन थांदला रोड बुलवाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल गृह ग्राम ले गया और जहाॅंगीर व उसके परिवारजन बालिका का निकाह कराने के प्रयास में थे । उसे बुर्खा पहनने के लिये  दिया जिसे बालिका ने पहनने से इंकार किया । बालिका को वहाॅं समझ में आया की उसके साथ धोखा हूआ है। उसने बुर्खा पहनने से इंकार करते हूए । रोते बिलखतें अपने घर जाने की मिन्नते की जहाॅंगीर ने बालिका पर दबाव बनाया की मेरे पास रूपये पैसे नही है । तेरे पिता से रूपये बुलवा तब मैं तुझे छोड दॅूंगा। इस पर बालिका ने मोबाईल से अपने पिता से सम्पर्क कर जहाॅंगीर के बताये बैंक खातें के माध्यम से कूछ रूपये भेजे फिर भी वह उसे छोडने को तैयार नही हुआ। 

इधर बालिका के पिता ने जिहादी का पता ठिकाना लगाने के लिये बाल कल्याण समिति झाबुआ को आवेदन दिया, समिति ने तत्काल कार्यवाही करते हुवे पुलिस को गुमशुदगी की fir के लिए आदेशित किया । इस पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने तत्परता से जहाॅंगीर की लोकेशन को ट्रेस करके दबिश देकर बालिका को बरामद किया । इस दौरान जहाॅंगीर मौके से फरार हो गया । जिला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में उपरोक्त तथ्य आने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक अरोरा , सक्रिय सदस्य प्रदीप जैन, महेन्द्र राठोड, बेला कटलाना, विजय चैहान ने तत्परता दिखातें हूए पश्चिम बंगाल कूच बिहार बाल कल्याण समिति से आवश्यक जानकारीयाॅं जुटाकर सामाजिक जाॅंच रिपोर्ट आदि दस्तावेज बालिका के परिजनों से प्राप्त कर वहाॅं की बाल कल्याण समिति को भेजते हुए बालिका को पुलिस संरक्षण में झाबुआ भिजवाने का आदेश प्रसारित किया । प्रकरण अंतर प्रातीय दूरस्थ क्षैत्र से सबंधित होने से अंततः पष्चिम बंगाल पुलिस के व्दारा अपने सवंरक्षण में आदिवासी बालिका को लाकर आदिवासी दिवस पर बाल कल्याण समिति झाबुआ के समक्ष प्रस्तुत किया । समिति व्दारा बालिका के माता- पिता को बुलवाकर तत्परता के साथ उसी दिन सूपूर्द किया । परिजनों ने खुषी जाहिर करते हूए बाल कल्याण समिति झाबुआ, पष्चिम बंगाल पुलिस बल के प्रति धन्यवाद दिया। बाल कल्याण समिति व्दारा जहाॅंगीर के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी किये जाने पुलिस अधिक्षक झाबुआ को लेखबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *