जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेटवासा मे बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई। सूत्रों के अनुसार से पता चला के मृत्यु केसर सिंह पिता कुंवर सिंह जमरा उम्र 26 साल निवासी पटेल फलिया ग्राम पंचायत कोर्सदूना का निवासी था।जो सोमवार को लगभग रात करीब 7 से 8:00 बजे के बीच के समीप अपनी स्कूटी से कोर्सदूना अपने घर जा रहा था। वह इस दौरान बाग की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पैसेंजर बस ने स्कूटर सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जोबट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पहुंचाया। Post navigation छकतला सरिये से भरा ट्रैक्टर पलट गया, सरियों के बीच फंस गया युवक अलग-अलग घटना में मृतकों के वारिस को आर्थिक सहायता स्वीकृत