जितेंद्र वाणी, नानपुर

वाणी समाज नानपुर ने शोक संतृप्त परिवारों के पास जाकर रंग गुलाल का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर समाज भवन पर शोक संतृप्त परिवारों के रिश्तेदार, दोस्त सहित समाज जन एकत्रित होकर ढोल के साथ शोकाकुल परिवारों में जाकर शोक निवारण अर्थात रंग गुलाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

समाज के अखिल भारतीय अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी केंद्रीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाणी ने नानपुर वाणी समाज के अध्यक्ष डा रजनीकांत वाणी युवा अध्यक्ष ललित वाणी सचिव विजय देवेंद्र अखिलेश प्रवीण पुष्पेन्द्र राजेन्द्र वाणी एडवोकेट राकेश भारती देवेंद्र शुभम बताया की धुलेंडी के एक दिन पश्चात् समाज भवन पर समाज की मीटिंग अयोजित कर शोक संतृप्त परिवारों को सूचीबद्ध कर रंग गुलाल का कार्यक्रम किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रंग गुलाल कार्यक्रम के पश्चात शुभ कार्य किए जा सकते है। शोक संतृप्त परिवारों के इस वर्ष दस परिवारों में समाज जन एकत्रित होकर शोक निवारण कार्यक्रम किया गया। शोक निवारण कार्यक्रम में जोबट, आलीराजपुर, निवाली, बड़वानी, भाबरा, कुक्षी, पानसेमल सहित अनेक स्थानों से समाज जन एकत्रित हुए। समाज द्वारा अंत में होली माता में रंग गुलाल डालकर  समाज भवन पर अतिथियों के लिए चाय नाश्ता पश्चात समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *