आलीराजपुर। 1 से 7 मार्च तक जिले में होने वाले भगोरिया पर्व में ज़िला प्रशासन भगोरिया पारम्परिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजन करेगा। इसके लिए पंजीयन जनपद पंचायत में करवा सकते है। यह ज़िला प्रशासन की अच्छी पहल है। इससे समाज में अच्छा संदेश जाने के साथ ही नृत्य करने वाले समूह में हौसला अफजाई भी होगी। ऐसे आयोजन से समाज के युवाओं में भी उत्साह है। कब कहां होगी प्रतियोगिता 1 मार्च को मथवाड और बरझर में आयोजन होगा। 2 मार्च को जोबट, 5 को छकतला और 7 मार्च को बखतगढ़ के भगोरिया में प्रतियोगिता होगी। प्रथम पुरस्कार 10000 रुपए रहेगा। देती पुरस्कार 5,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार ₹3000 रखा गया है। Post navigation पुलिस ने पेसा एक्ट की जानकारी दी, जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने रैली निकालकर आजाद को नमन कर श्रृंद्धाजलि अर्पित की