राणापुर से कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार

लापता हुए बालक का शव तालाब में मिला। दो दिन पहले मदन कुई निवासी विष्णु पिता राकेश बिलवाल लापता हो गया था। परिजन ने इसकी सूचना राणापुर पुलिस थाने पर दी थी। पुलिस ने  गुमशुदगी  दर्ज कर विष्णु को ढूंढने के लिए नगर में अलाउंसमेंट भी करवाया था। उसकी खोजबीन की जा रही थी तभी सुबह विष्णु के तालाब में डूबने की खबर आई। परिजन  को तालाब में विष्णु का शव तेरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सुचना  पुलिस को दी गई । पता चला  कि दो दिन पहले ही राणापुर के राणा सागर तालाब में भीषण गर्मी में तालाब में नहाते वक्त वह डूब गया था। वहीं जब विष्णु के पिता को पता चला कि राणा सागर तालाब में विष्णु की लाश मिली है तो पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *